Advertisement

Ambikapur News : उपार्जन केंद्रों में तिरपाल और कैप कवर की समुचित इंतजाम……

उपार्जन केंद्रों में तिरपाल और कैप कवर की समुचित इंतजाम……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के लिए  सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में तिरपाल और कैप कव्हर की समुचित  व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। सभी उपार्जन केंद्रों में धान को अच्छी तरह तिरपाल से ढका  गया है एवं ड्रेनेज भी बनाये गए है । इन व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन केन्द्रों में सुरक्षित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में बारिश होने पर उपार्जन केंद्रों के धान को भीगने से बचाने के लिए अधिकारियों को पहले से ही अलर्ट रहने तथा  धान को उपयुक्त रीति से ढक कर  रखने के निर्देश दिए गए । हर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर  सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए ।समर्थन मूल्य में खरीदे जा रहे धान को बारिश से बचाने जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। अनुभाग एवं समितिवार निगरानी दल लगातार उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं पर डटे है। धान खरीदी एवं धान के सुरक्षित रख-रखाव की निगरानी समितियों में नियमित भ्रमण तथा प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।

खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया है कि जिले में 46 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व ही खरीदी के साथ धान को सुरक्षित रख रखाव हेतु आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखे जाने का प्रमाणपत्र जिला सहकारी बैंक व धान खरीदी प्रभारियों से लिया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47