Advertisement

राजधानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा

राजधानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है।

पुलिस ने एक टाटा इंट्रा वाहन से 7 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त किया है। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डीजल और वाहन समेत करीब 6.40 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, खमतराई थाना पुलिस की टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भनपुरी की तरफ से खमतराई की ओर एक मेटाडोर वाहन में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है।

सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए वाहन की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04UN/7617 को रोककर तलाशी ली गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

7 ड्रमों में मिला 200-200 लीटर डीजल

वाहन की जांच के दौरान उसके पीछे 7 बड़े लोहे के ड्रम रखे मिले। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक ड्रम में करीब 200 लीटर डीजल भरा था। इस तरह कुल करीब 1,400 लीटर डीजल बरामद किया गया।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव (50) बताया। आरोपी मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में भेमता में रह रहा है।

पुलिस के अनुसार, डीजल के परिवहन और कब्जे से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने डीजल से भरे सभी 7 ड्रम और वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47