Advertisement

पंचायतों में उपचुनाव के तहत मतदान कल, पोलिंग बूथों के लिए मतदान दल हुए रवाना

धमतरी : पंचायतों में उपचुनाव के तहत मतदान कल, पोलिंग बूथों के लिए मतदान दल हुए रवाना

त्रिस्तरीय उपनिर्वाचन-2021-22
धमतरी 19 जनवरी 2022 त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत गुरूवार 20 जनवरी को जिले के 52 मतदान केन्द्रों में मतदान किया जाएगा। इसे सम्पन्न कराने के लिए आज मतदान दल संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय से अपने निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार पंचायतों मंे उपचुनाव के लिए मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक-एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन-तीन मतदान कर्मी शामिल हैं।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 52 पोलिंग बूथ एवं मतदान दल बनाए गए हैं। इनमें जनपद पंचायत कुरूद में 26, धमतरी में 13, नगरी में 08 तथा जनपद पंचायत मगरलोड में 05 शामिल हैं। इस तरह कुल 208 मतदान कर्मियों के द्वारा गुरूवार 20 जनवरी को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में रिजर्व दल भी गठित किए गए हैं, कुरूद में तीन तथा शेष जनपद पंचायतों में एक-एक आरक्षित दल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल 11 सेक्टर बनाए गए हैं जिनमें कुरूद में 04, नगरी व धमतरी में 3-3 तथा मगरलोड में 01 सेक्टर स्थापित किया गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए एक सुरक्षाकर्मी व कोटवार के अलावा एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की भी तैनाती की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राजनीतिक संवेदनशील बूथ की संख्या 14 है, जबकि अतिसंवेदनशील बूथ 12 हैं। इसी तरह 07 बूथ नक्सल अतिसंवेदनशील और 19 सामान्य केन्द्र हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत जिले में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंच के रिक्त पदों के विरूद्ध गुरूवार को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक ग्रामीण मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा। इनमें निर्विरोध सीटों के अलावा शेष सीटों पर मतदान कल सुबह से होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीकॉल, ठगों से रहें सावधान

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57