Advertisement

धान संग्रहण केंद्र के अनुपयोगी प्लास्टिक बोरियों में लगी थी आग

रायपुर : धान संग्रहण केंद्र के अनुपयोगी प्लास्टिक बोरियों में लगी थी आग

मोपका में संग्रहित धान को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 20 जनवरी 2022 बिलासपुर जिले के धान संग्रहण केंद्र मोपका में 19 जनवरी 2022 को सायं 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। धान संग्रहण केंद्र मोपका के प्रभारी कृष्ण कुमार राठौर ने आग लगने की सूचना तत्काल ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों समेत अग्निशमन दल को दी। इस सूचना पर जिला विपणन अधिकारी उपेन्द्र कुमार , सहायक खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी, खाद्य निरीक्षण मनोज बघेल और पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पटेल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही नगर निगम के दो अग्निशमन वाहन धान संग्रहण केंद्र में पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
आग पर नियंत्रण पाए जाने के पश्चात धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी कृष्ण कुमार राठौर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मोपका के प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल का पंचनामा कराया । जिला विपणन अधिकारी, बिलासपुर उपेन्द्र कुमार के अनुसार आग धान संग्रहण केंद्र के अंतिम छोर पर डम्प कटे-फटे और अनुपयोगी प्लास्टिक की बोरियों में लगी थी जिससे संग्रहण केंद्र में उपस्थित धान को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुयी है।  

खेत में हुई सिंचाई सुविधा तो खेती हुई बेहतर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47