Advertisement

उद्योग मंत्री लखमा ने फूल नदी पर बनने वाली पुल का किया शिलान्यास

​​​​​​​उद्योग मंत्री लखमा ने फूल नदी पर बनने वाली पुल का किया शिलान्यास

 उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम बकुलाघाट में आज फूल नदी पर बनने वाली 100 मीटर पुल निर्माण और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। पुल के निर्माण हो जाने के बाद बकुलाघाट और कांजीपानी के बीच की दूरी कम हो जायेगी। बरसात के दिनों में ग्रामीणों को लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक का अतिरिक्त दूरी तय कर करना पड़ता था।    
शिलान्यास के पूर्व मंत्री लखमा ने सर्वप्रथम बकुलाघाट में धन बाई माता मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस पुल के बन जाने से बकुलाघाट, कांजीपानी, रेड्डीपाल, रतिनाइकरास, चिकारास, चिपुरपाल, धोबनपाल और उरमापाल के लगभग 7100 ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। पुल के निर्माण होने से प्रशासकीय अमलों की पहुंच आसान होगी इससे विकासकार्यों में तेजी आएगी। 
    इस अवसर पर सुकमा जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ईट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए भी शिक्षा की व्यवस्था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57