Advertisement

पढ़ई तुंहर दुआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मोहला और खैरागढ़ विकासखंड के शिक्षक हुए सम्मानित

पढ़ई तुंहर दुआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मोहला और खैरागढ़ विकासखंड के शिक्षक हुए सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत कोविड-19 के दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर कार्य करने वाले मोहला और खैरागढ़ विकासखंड के चार-चार उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस पर किया गया। जिसके अंतर्गत मोहला विकासखंड के उमा विद्यालय गोटाटोला के शिक्षक श्री भूमित्र कुमार दुबे, पूर्व माध्यमिक शाला कोर्रामटोला की शिक्षिका श्रीमती सरिता सूर्यवंशी, प्राथमिक शाला काड़े के शिक्षक श्री खेमचंद ठाकुर तथा प्राथमिक शाला कोटरालपारा की शिक्षिका श्रीमती संतोषी सलामे को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इसी तरह खैरागढ़ विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दपका के शिक्षक श्री अजय सिंह राजपूत, शासकीय हाई स्कूल बढ़ईटोला की शिक्षिका श्रीमती विभा पाटकर, प्राथमिक शाला मुंहडबरी के शिक्षक श्री रूपेश कुमार देशमुख, प्राथमिक शाला लिमतरा के शिक्षक श्री दिलीप वर्मा को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कोरोना काल में पढ़ई तुहर दुआर 2.0 अंतर्गत विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। कोरोना संक्रमण के समय ऑनलाईन क्लास, पारा मुहल्ला क्लास एवं समग्र शिक्षा के तहत 15 दिवस बस्ताविहीन कार्यक्रम, सौ दिन सौ कहानी, अंगना में शिक्षा, खिलौना निर्माण इत्यादि विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करते रहे। जिसके लिए शिक्षकों को राज्य शासन शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पढ़ई तुहर दुआर में हमारे नायक का स्थान भी मिला।

जिले में सात फरवरी तक होगी धान की खरीदी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57