Advertisement

राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के सभी प्रकरणों का हुआ निराकरण

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के सभी प्रकरणों का हुआ निराकरण

– पहले के कोई प्रकरण लंबित नहीं

– कलेक्टर ने जिले में कोविड से मृत व्यक्तियों के 1339 व्यक्तियों के परिजनों हेतु कुल 6 करोड़ 69 लाख 50 हजार रूपए की राशि की स्वीकृत

– अभी वर्तमान में 209 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 1 करोड़ 04 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई

– पहले 1130 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 5 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि दी गई

– स्वीकृति के पश्चात राशि संबंधित तहसीलदार को किया गया आबंटित

– कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को स्वीकृत प्रकरण में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का तत्काल भुगतान करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 29 जनवरी 2022

जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के सभी प्रकरणों का निराकरण हो गया है और कोविड-19 से मृत सभी व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान सहायता दी गई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले में कोविड से मृत व्यक्तियों के 1339 व्यक्तियों के परिजनों हेतु अब तक कुल 6 करोड़ 69 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। पहले 1130 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 5 करोड़ 65 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई थी। अभी वर्तमान में 209 व्यक्तियों के परिजनों हेतु 1 करोड़ 04 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति के पश्चात राशि संबंधित तहसीलदार को आबंटित कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी तहसीलदार को निर्देशित किया है कि स्वीकृत प्रकरण में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि का तत्काल भुगतान करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि गंडई तहसील में 5 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत की गई है। इसी तरह छुईखदान तहसील में 13 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, खैरागढ़ तहसील में 11 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, डोंगरगढ़ तहसील में 14 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 7 लाख रूपए, छुरिया तहसील में 10 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 5 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील में  20 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 10 लाख रूपए, अंबागढ़ चौकी तहसील में 6 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 3 लाख रूपए, मोहला तहसील में 7 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, मानपुर तहसील में 1 कोविड से मृत व्यक्ति के परिजन के लिए 50 हजार रूपए और राजनांदगांव तहसील में 122 कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों के लिए 61 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर ने दिलाई मेडिकल प्रमाण पत्र व मोटराईज्ड ट्रायसायकल

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57