कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी

कोरिया : ’कलेक्टर के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

आज भी खनि विभाग द्वारा 6 वाहन जप्त, थाना को सुपुर्द

एसडीएम बैकुण्ठपुर और टीम ने 3 ट्रैक्टर, 1 जेसीबी और 85 ट्रैक्टर अनुमानित अवैध भंडारित रेत की जप्त

 राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन एवं उत्खनन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत शुक्रवार को 6 वाहन जप्ती की कार्रवाई की तर्ज पर आज शनिवार को अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। आज खनि विभाग द्वारा तहसील बैकुण्ठपुर और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें रेत के 02 वाहन, मिट्टी-ईंट के 03 वाहन तथा गिट्टी के 01 वाहन, इस प्रकार कुल 06 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहनों को जप्त कर समीपस्थ थाना चरचा, नागपुर और मनेन्द्रगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी प्रकार बैकुंठपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं टीम के द्वारा ग्राम चिल्का में 02 ट्रैक्टर एवं 01 जेसीबी मुरुम अवैध खनन करते पाए जाने पर जब्त कर लिए गए। वहीं उनके द्वारा ग्राम चिल्का में भूस्वामी आनन्द सिंह की भूमि पर ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा बिना रॉयल्टी पेपर एवं भंडारण की अनुमति के अवैध रूप भंडारित से 85 ट्रैक्टर रेत जप्त किए गए। इसी प्रकार 01 ट्रैक्टर रेत तहसील खड़गवां के ग्राम गढ़तर से ग्राम चिल्का लाते हुए पकड़ा गया।

कोरिया जिले में रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंध से मुक्त