
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
रायपुर : राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है।











