सुकमा जिले में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।

घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग, मुंहतोड़ जवाब में एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 1 माओवादी को ढेर किया है। फिलहाल मारे गए माओवादी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर तक जवान कैंप लौटेंगे। सुकमा के SP सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जानकारी के मुताबिक,इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रोज की तरह ही रविवार सुबह कोबरा 201 और DRG के जवान सड़क की सुरक्षा के लिए तिम्मापुरम की तरफ निकले हुए थे। इसी बीच पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक माओवादी को ढेर कर दिया गया है।

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। इधर, घटना स्थल की सर्चिंग करने के दौरान 1 माओवादी का शव बरामद किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में कई नक्सलियों के सामान भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल जवान अभी लौटे नहीं हैं। कैंप लौटने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।

CG पुलिस बैंड का मरीन ड्राइव में ‘AbideWithMe’ पर विशेष कार्यक्रम।