Advertisement

रोड रोलर कांड के बाद आरक्षक के परिजनों ने किया चक्काजाम ।

रोड रोलर कांड के बाद आरक्षक के परिजनों ने किया चक्काजाम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पेंड्रा। पेंड्रारोड पावर हाउस में कल हुए पुलिस आरक्षक कोमल जंघेल की रोड रोलर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद आज परिवार जनों ने मृतक के शव को बीच सड़क पर रखकर पावर हाउस चौक पर चक्का जाम कर दिया। परिवार जनों के साथ आम नागरिकों के द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता न दिए जाने को लेकर यह जाम किया। परिवार जनों की मांग थी कि ठेकेदार को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए साथ ही उनके द्वारा मुआवाजे की मांग की गई थी। साथ ही शासन स्तर पर इस घटना के बाद किसी भी प्रकार की कोई सहायता राशि का सहयोग नही किया गया था। जिस पर परिवार को आश्वासन दिया गया कि हर संभव मदद की पेशकश की गई इसके साथ ही मृतक को शहीद का दर्जा दिए जाने को लेकर भी आश्वासन दिया गया है। मुख्य मार्ग पर लगे चक्का जाम से गौरेला-पेण्ड्रा यातायात बाधित रहा है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, sdop अजीत वंडेगाओकर, गौरेला थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे है। गौरेला तहसीलदार चक्काजाम स्थल पर पहुंचकर 20 हजार तात्कालिक सहायता प्रदान की तो वहीं परिजनों को बुधवार तक सड़क ठेकेदार और रोड रोलर मालिक के द्वारा 10 लाख मुआवजा राशि देने का आश्वासन भी दिया गया है। जिसके बाद परिवारजनों ने ये चक्काजाम खत्म किया।

प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर दिव्यांग से मांगी थी रिश्वत, कहा था- ऊपर से नीचे तक जाता है पैसा

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57