Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्रिगणों ने कोविड इलाज प्रबंधन के संबंध में दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्रिगणों ने कोविड इलाज प्रबंधन के संबंध में दिए महत्वपूर्ण सुझाव

रायपुर, 7 अप्रैल 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित सभी संभागीय मुख्यालय में उपस्थित समाज प्रमुखों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

    स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बैठक में कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। आई.सी.यू. बेड की कमी है जिसे दूर किया जा रहा है। इलाज के लिए मानव संसाधन बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यदि रेमसिडिवीयर इंजेक्शन की उपलब्धता अन्य राज्यों में है, तो वहां से रेमसिडिवीयर इंजेक्शन मंगाने की पहल की जानी चाहिए।
बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि रायपुर में कोविड के इलाज को लेकर जो दबाव बन रहा है उसे कम करने के लिए जिलों में सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। अधिक मूल्य में समान बेचने वाले व्यवसायियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर सीएचसी एवं पीएचसी के माध्यम से भी इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए एवं बेड की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए।
लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सुझाव देते हुए कहा कि निजी अस्पतालों में इलाज की दर का निर्धारण किया जाना चाहिए ताकि मरीजों से बेहिसाब राशि न ली जाए। बैठक में अन्य मंत्रीगणों ने भी अपने सुझाव दिए।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47