Advertisement

जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही तेजी

रायपुर : जल जीवन मिशन के कार्यों में आ रही तेजी

बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार हो रही समीक्षा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में तेजी आ रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 48 लाख 49 हजार 443 परिवारों को नल कनेक्शन के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। अब तक 8 लाख 14 हजार 497 परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह कुल 45 हजार 973 आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में से 36 हजार 420 विभिन्न संस्थाओं में रनिंग वाटर सप्लाई की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी और बेहतर क्रियान्वयन के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है इसी कड़ी में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने की विगत दिनों जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कहा है कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बसाहटों के प्रत्येक घर, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, आश्रम छात्रावास, अस्पतालों, पंचायत भवनों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य में और अधिक तेजी लाया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य की पूर्णता की जिम्मेदारी लेने वाले एजेंसियों-ठेकेदारों के द्वारा यदि कार्य में लापरवाही की जा रही है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करते हुए राज्य शासन सहित दूसरे जिलों को भी जानकारी दिया जाना है। इसके साथ ही संबंधितों की संपत्ति को राजसात करने की प्रक्रिया चालू की जाएगी।

नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में सहभागी बनेंगे युवा

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57