भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय  :भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट।

रायपुर : भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय  :भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट में लिया गया था निर्णय

राज्य शासन द्वारा आदेश जारी: लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

31 मार्च 2022 तक ले सकेंगे छूट का लाभ

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर, 07 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ राज्य के लोग 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक फरवरी को आयोजित केबिनेट की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप केबिनेट के इस निर्णय के परिपालन में वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग मंत्रालय द्वारा आज 7 फरवरी को गाइड लाइन दर में 40 प्रतिशत की छूट दिए जाने का आदेश विधिवत जारी किया गया। जारी आदेश के तहत नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपत्तियों के मामले में मार्केट वेल्यू गाइड लाइन की दरों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का रिकार्ड टूटा