रायपुर : अस्पताल प्रबंधन बीमारी की गंभीरता के आधार पर मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराएं न कि किसी सिफारिश या दबाव में – मुख्यमंत्री बघेल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर : अस्पताल प्रबंधन बीमारी की गंभीरता के आधार पर मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराएं न कि किसी सिफारिश या दबाव में – मुख्यमंत्री श्री बघेल

आशीष विमला सिन्हा प्रदेश खबर प्रमुख रायपुर.8 अप्रैल 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना संक्रमण की गंभीरता के हिसाब से मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी सिफारिश या दबाव के आधार पर बिस्तर न उपलब्ध कराएं जाए। इससे केवल जरूरतमंद मरीजों को ही बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से कोई बिस्तर नहीं ले सकेगा। बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन वाले बिस्तर और वेंटिलेटर तक इसकी वास्तविक जरूरत वाले मरीजों की पहुंच सुनिश्चित करें। ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता नहीं है उन्हें कोविड केयर सेंटर्स या सामान्य बिस्तरों पर भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। कोरोना जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और रोज हो रही मौतें चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घरों से न निकलें। खरीदारी के लिए परिवार के सदस्यों को साथ न लेते हुए अकेले जाएं। आसपास कोरोना संक्रमित मिलने पर उनका सही मार्गदर्शन करें और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]