Ambikapur News : पशु विभाग के परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन……..

पशु विभाग के परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं अम्बिकापुर, सरगुजा कार्यालय में विभाग स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आहुत की गई थी। जिसमें छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अम्बिकापुर, जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं अम्बिकापुर को विभाग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से विभाग के संविदा/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त क्लेमों एवं पेंशन का निर्धारण कर समय पर भुगतान, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति को शीघ्र पूरा कराई जाये, कर्मचारियों हेतु शासकीय आवास का निर्माण, शासन के निर्देशानुसार आज तक कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। कौशल परीक्षा आयोजन कराकर निर्धारित भत्ता की भुगतान की कराई की जावे, लंबित पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र कराई जाये, कार्यरत् कर्मचारियों का समयमान वेतनमान का निर्धारण समय पर कराये जाने की मांग एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर डाॅ0 नरेन्द्र सिंह उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं अम्बिकापुर ने तत्काल कार्यवाही करने आश्वासन दिया। बैठक में अन्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने मांगों को रखा गया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)