Advertisement

Ambikapur News : शिक्षा विभाग के परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन – जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव……..

शिक्षा विभाग के परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन – जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर, सरगुजा कार्यालय में विभाग स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आहुत की गई थी। जिसमें छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अम्बिकापुर, जिला शाखा सरगुजा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर को विभाग के विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

जिसमें मुख्य रूप से विभाग के संविदा/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त क्लेमों एवं पेंशन का निर्धारण कर समय पर भुगतान, लंबित अनुकम्पा नियुक्ति को शीघ्र पूरा कराई जाये, कर्मचारियों हेतु शासकीय आवास का निर्माण, शासन के निर्देशानुसार आज तक कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कौशल परीक्षा आयोजन कराकर निर्धारित भत्ता की भुगतान की कराई की जावे, लंबित पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र कराई जाये, कार्यरत् कर्मचारियों का समयमान वेतनमान का निर्धारण समय पर कराये जाने, विभाग के कर्मचारियों के सर्विस बुक की सत्यापन समय पर कराई जाये, स्थानांतरण से आने वाले शिक्षकों की वरिष्ठ सूची के निर्धारण में वर्ष 2018 के पूर्व की स्थानांतरण के आधार पर न बनाया जाये, विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत चिकित्सा प्रतिपूर्ति को समय पर भुगतान किया किये जाने की मांग एवं अन्य मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में अन्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने मांगों को रखा गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47