Advertisement

मुख्यमंत्री कृषि मंत्री ने गौठानों को पैरादान करने वाले किसानों को दिया धन्यवाद 

रायपुर : मुख्यमंत्री कृषि मंत्री ने गौठानों को पैरादान करने वाले किसानों को दिया धन्यवाद 

गौठानों को किसानों ने दिया 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने गौठानों में पशुधन के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के किसान भाईयों ने अभी तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा का दान गौठान में पशुधन के चारे के लिए प्रबंध के लिए किया है, यह खुशी की बात है।

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने लगभग तीन वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर की 61

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल एवं कृषि मंत्री चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों को पैरादान करने और खेतों में पराली न जलाने की अपील की थी। उन्होंने किसानों के नाम जारी अपील में कहा था कि पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी। रायपुर संभाग के किसानों द्वारा अब तक गौठानों को तीन लाख 69 हजार 600 क्विंटल, दुर्ग संभाग के किसानों द्वारा 3 लाख 80 हजार 361, बिलासपुर संभाग की गौठानों में 6 लाख 10 हजार 765, सरगुजा संभाग में 74 हजार 787 तथा बस्तर संभाग के किसानों द्वारा गौठान समितियों को 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल पैरादान किया गया है। राज्य के गौठानों को इस प्रकार किसानों द्वारा दान किए गए 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा का मूल्य लगभग 31 करोड़ 35 लाख रूपए है।   

मंत्री डॉ. डहरिया कबीर आश्रम में सत्संग में हुए शामिल  : आश्रम तक सड़क और शेड होगा निर्माण  

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47