Advertisement

मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर जिले को देंगे 313.55 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर जिले को देंगे 313.55 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

तिफरा फ्लाई ओवर का होगा लोकार्पण

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 313.55 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 243.56 करोड़ की लागत वाले 348 कार्यों का लोकार्पण तथा 70 करोड़ रूपए की लागत वाले 40 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनसुविधा के विकास के लिए नगरपालिक निगम बिलासपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के तहत कराए गए निर्माण कार्यों सहित सड़क, शिक्षा एवं आवास सुविधा के लिए कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नगर निगम क्षेत्र बिलासपुर सहित जिले में सड़क, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 69.99 करोड़ रूपए की लागत वाले 40 कार्यों का आधारशिला भी रखेंगे। 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति से सरोकार‘ पर होगी बात।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे राजधानी रायपुर के पुलिस लाईन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.55 बजे बिलासपुर जिले के डी.पी.एस. स्कूल तिफरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 2.10 बजे तिफरा में फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल राजीव गांधी चौक बिलासपुर में दोपहर 2.20 बजे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 2.25 बजे प्लेनेटोरियम स्कूल पहुंचेंगे और वहां शैक्षणिक सुविधाओं का मुआयना एवं लोकार्पण करने के साथ ही स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 2.45 बजे लाल बाहदुर शास्त्री मैदान में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर वापस लौटेंगे।

हाफ बिजली बिल योजना : 40 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली 2145 करोड़ रुपए की छूट।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47