Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया

डॉक्टरों से टीकाकरण के एक-दो दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी ली

रायपुर, 9 अप्रैल 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की पहली खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के एक-दो दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों और टीकाकरण के तुरंत बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै और कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला से प्रदेश में टीकाकरण की ताजा स्थिति की भी जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल के साथ ही आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला साहू ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल भी मौजूद थीं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47