छत्तीसगढ़राज्य

बालोद जिले की चार सिंचाई परियोजना के कार्यो के लिए 10 करोड़ रूपए स्वीकृत

बालोद जिले की चार सिंचाई परियोजना के कार्यो के लिए 10 करोड़ रूपए स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

किसानों को एक हजार पांच सौ हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई सुविधा

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर 25 फरवरी 2022 छत्तीसगढ़ शासन ने बालोद जिले की चार सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 10 करोड़ 06 लाख 09 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से एक हजार पांच सौ उनहत्तर हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार बालोद जिले के विकासखण्ड-डौंडी की तुल्लटोला जलाशय की नहर लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 49 लाख 45 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 395 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-बालोद की बिरेतरा डायवर्सन का मरम्मत एवं नहरों का लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 84 लाख 28 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने 353.63 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्ययोजना तैयार करें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
इसी प्रकार बालोद जिले के विकासखण्ड बालोद की गोंदली जलाशय परियोजना अंतर्गत तरौद माईनर में एक्वाडक्ट लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए दो करोड़ 92 लाख 84 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 821.33 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड बालोद की तांदुल परियोजना अंतर्गत तांदुल मुख्य नहर तक फिलिंग रिच में नहर कटाव रोकने हेतु रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य (ग्राम पिपरछेड़ी) के लिए एक करोड़ 80 लाख 33 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग में वायरोलॉजी लैब का उद्घाटन किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!