Advertisement

रायपुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की।

रायपुर : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की

सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव अभियान में सहयोग करने की अपील

रायपुर, 09 अप्रैल 2021खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। भगत ने जिले के कोविड केयर सेंटरों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन युक्त बेड, कोविड केयर सेंटरों में बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सहित कोरोना टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना बचाव एवं नियंत्रण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही शासन के गाईड लाइन के कड़ाई से पालन कराते हुए लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के सामाजिक संगठन और चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए इन संस्थाओं को सहभागिता प्रदान करने की अपील की। वर्चुअल बैठक में सचिव उमेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।
वर्चुअल बैठक में कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए बालोद जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 10 अप्रैल 2021 शाम 06 बजे से 19 अप्रैल 2021 प्रातः 06 बजे तक कन्टेनमेट क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। मरीजो को काल करके फॉलोअप लिया जा रहा है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कोविड टेस्टिंग सेंटर संचालित है। वहां फीवर क्लिनिक भी संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विकासखंड में मोबाइल चलित दल उपलब्ध है, जो भ्रमण कर कोविड टेस्टिंग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाजार, सब्जी मंडी, बैंक, मिल इत्यादि स्थानों पर भी सतत् शिविर लगाकर कोविड टेस्टिंग की जा रही है। जिले में अब तक 02 लाख 20 हजार से भी ज्यादा कोविड टेस्टिंग की जा चुकी है। दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राज्य से प्राप्त वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र नागरिकों को कोरोना का टीकाकरण लगाया जा रहा है। जिले में अब तक एक लाख 1124 नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47