​​​​​​​सुनहरे भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई जरूरी – मंत्री अनिला भेंडिया

रायपुर : ​​​​​​​सुनहरे भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई जरूरी – मंत्री अनिला भेंडिया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के दौरे के अवसर पर ग्राम बड़ाजुंगेरा के शासकीय प्राथमिक शाला आकस्मिक रूप से पहुॅची। वहॉ उन्होंने कक्षा पॉचवी के छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम के संबंध में सवाल किए। कु. तुलेश्वरी और कु.तिष्ठा ने मंत्री को पन्द्रह और बारह का पहाड़ा सुनाया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने दोनो बच्चों की सराहना की। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से कहा कि सुनहरे भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई जरूरी है। स्कूल से घर जाकर होमवर्क करें। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे जिम्मेदारीपूर्वक बच्चों को अध्यापन कार्य कराएॅ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की संख्या में 57 फीसदी की वृद्धि