Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल मे अभिभावक शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन पालकों ने खुल कर रखी अपनी बात

डीएवी पब्लिक स्कूल मे अभिभावक शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन पालकों ने खुल कर रखी अपनी बात
विश्रामपुर – डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में कक्षा बारहवीं व दसवीं कक्षा के पालकों के लिए दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय गोष्ठी में कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के अभिभावकों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिए।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ : विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों के भावनात्मक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बच्चों के मनोभाव के साथ उचित सामंजस्य स्थापित करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा की तैयारी व स्वास्थ्य के संबंध में उचित दिशा निर्देश की आवश्यकता है एवं ऑफलाइन परीक्षा के लिए मान संबल प्रदान करना भी अपेक्षित है। जिससे वे स्वस्थ शैक्षिक परिवेश में बोर्ड परीक्षा में अपना उत्कृष्ट परिणाम दे सके। बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सभी सम्माननीय अभिभावकों का विद्यालय को सहयोग एवं सुझाव अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि सी. बी. एस. ई. दवारा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएँ ऑफलाइन कराई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की प्रथम प्री बोर्ड और दवितीय प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में बारे में विस्तृत जानकारियाँ प्रदान की और कहा कि बोर्ड परीक्षा की ठोस तैयारी के लिए प्री बोर्ड परीक्षा अत्यावश्यक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक उन्नति एवं हित से सम्बंधित अभिभावकों के महत्त्वपूर्ण सुझावों पर समयानुसार अमल करने की बात गई। प्राचार्य महोदय एवं विषय शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पालकों की सभी समस्याओं एवं शंकाओं का उचित समाधान किया गया।

सुरेन्द्र कुमार गुप्ता बने अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय सभासद

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57