Advertisement

कृषि मंत्री ने किया पी.एम. फसल बीमा योजना पॉलिसी का वितरण।

रायपुर : कृषि मंत्री ने किया पी.एम. फसल बीमा योजना पॉलिसी का वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश के कृषि विकास एवं कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल अपने प्रवास के दौरान साजा क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआ-नवापारा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेरी पॉलिसी मेरा हाथ के अन्तर्गत प्रतीक स्वरुप कृषि मंत्री ने 10 किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया। इनमें ग्राम बीजा के रमेश राजपूत पिता विरेन्द्र राजपूत, ग्राम गडुवा के चन्द्रशेखर पटेल पिता दुकालू पटेल, तेन्दुआ के खिलावन, बगलेड़ी के कुलदीप, तेन्दुआ के सूरुज बाई आदि शामिल हैं। इसी तरह कृषि मंत्री ने उद्यानिकी फसल पॉलिसी का वितरण किया, इनमें पन्नालाल वर्मा, मंगलूराम साहू, सुखूराम साहू, फरजान खान, रैन बाई जंघेल, चोवाराम वर्मा, नन्द कुमार राजपूत, गौतम साहू, पार्वती साहू, अशोक कुमार साहू, लिखुन मरार, हरदेव सोनकर शामिल है।
गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 मार्च तक
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जैसे गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, सिंचाई कर माफी, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, पौनी पसारी योजना, आदि शामिल है। केबिनेट मंत्री ने आम नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर सर्वश्री बंशी पटेल, अविनाश चौबे, सरपंच संघ अध्यक्ष तारकेश्वर पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश वर्मा, सेवा सहकारी समिति बीजा के अध्यक्ष सिया पटेल, जितेन्द्र उपाध्याय, संतोष पटेल, रविशंकर खैरझिटी, ग्राम पंचायत तेन्दुआ के सरपंच हेमलाल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, उप संचालक कृषि एमडी मानकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धनराज मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ साजा कु. कांति धु्रव, खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
​​​​​​​मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल ने सौजन्य मुलाकात की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57