Advertisement

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा में बच्चों को पिलाई गयी पोलियो वैक्सीन

रायगढ़ : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा में बच्चों को पिलाई गयी पोलियो वैक्सीन

विधायक एवं महापौर ने नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक श्री प्रकाश नायक एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने आज नन्हे बच्चों को दो बूंद पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। यह आयोजन हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा के प्रांगण में किया गया। देश एवं प्रदेश से पोलियो की बीमारी को पूर्णत: समाप्त करने के लिये यह अभियान चलाया गया है।
नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन को सम्मानित करने मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी के द्वारा कार्यक्रम के लिये सूक्ष्म कार्य योजना तैयार की गई है। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अंतर्गत रायगढ़ जिले में 05 साल तक के 1 लाख 79 हजार 413 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलायी जानी है। पोलियो ड्राप पिलाने के लिये जिले मे कुल 1890 पोलियो ड्रॉप सेंटर बनाये गए है जिसमें 25 ट्रांजिट टीम, 14 मेला बाजार स्थल एवं 28 मोबाईल दल, जिसमें कुल 4133 सदस्य एवं 402 पर्यवेक्षक उक्त अभियान में कार्य संपादन कर रहे है। इसके लिये सभी ग्रामों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई गई है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं मितानिनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम दिवस आज बूथ पर दवा पिलायी जा रही है और द्वितीय व तृतीय दिवस में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलायी जायेगी। इस अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी रूचि लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये योगदान दे रहे है।
नौनिहालों का जीवन सुरक्षित करने शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, हर घर में दी जाएगी दस्तक
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ईशकृपा तिर्की, डीएचओ डॉ.एस.टोप्पो जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी,डीपीएम श्रीमती भावना महलवार, डॉ.योगेश पटेल नोडल अधिकारी,डब्ल्यूएचओ डॉ.प्रशांत मिडिया अधिकारी उमा महंत, चिकित्सा अधिकारी डॉ.काकोली पटनायक, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.राकेश कुमार वर्मा, चोलेश्वर सिंह पटेल, डॉ राघवेंद्र बोहिदार, हलधर यादव, सुनील पटेल, पंकज मिश्रा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर रामभांटा के समस्त स्टाफ स्वास्थ्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
देवरबीजा मे लगाया गया सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का स्टॉल।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05