Advertisement

रायपुर : प्राथमिकता क्रम में अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं – राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

रायपुर : प्राथमिकता क्रम में अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराएं – राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
शासन द्वारा जारी कोविड गाईड लाईन का अनिवार्य रूप से पालन करें

रायपुर 9 अप्रैल 2021प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि प्राथमिकता क्रम में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है, अतः वे सभी लोग वैक्सीन अनवार्य रूप से लगवाएं, घर से बाहर निकलने पर मॉस्क अवश्य लगाएं, दुकानों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, शासन द्वारा जारी कोविड गाईडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें एवं होम आईसोलेशन पर रहते हुए कोरोना पॉजिटिव के सदस्य होम आइसोलेशन नियमों का पालन करें और संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं कोरोना को हराने में अपना सहयोग दें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है, संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। एक ओर जहां कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मॉस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा अन्य आवश्यक सावधानियों को अपनाए जाने के संबंध में एक अभियान के रूप में जन जागरूकता के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार पूरी इच्छाशक्ति के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में कार्य कर रही है, इसमें सभी नागरिक बंधुओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। राजस्व मंत्री ने इस बात पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस महामारी का अंत करने में हम सफल हो सकते हैं।
मॉस्क हमारा सुरक्षा कवच:- राजस्व मंत्री अग्रवाल ने अपील मरते हुए आगे कहा है कि मॉस्क हमारा सुरक्षा कवच है, जो हमें संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है, अतः घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएं। मॉस्क को हांथों से बार-बार न छुएं तथा साबुन से हांथ घोकर या सैनिटाईजर का उपयोग करने के बाद ही मॉस्क को छुएं। उन्होंने आगे कहा है कि दुकानों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, प्रत्येक व्यक्ति आपस मे न्यूनतम 6 फिट की दूरी बनाकर रखें, खुद संक्रमित होने से बचें और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएं।
आम नागरिकों से अपील करते हुए राजस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा है कि होम आईसोलेशन पर रखे गए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्य होम आईसोलेशन नियमों का कड़ाई से पालन करें, घर से बाहर न निकलें और न ही अपने घर में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने दें। परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे परिवार में होम आईसोलेशन पर संक्रमित सदस्य के संपर्क में न आएं और उचित दूरी बनाकर रखें, संक्रमित व्यक्ति पृथक शौचालय का उपयोग करें ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47