Ambikapur News : जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन……..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के हाट-बाजारों में सूचना शिविर से फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लुण्ड्रा में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की शासन की मंशा की सराहना की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। शिविर में बाजार आये ग्रामीणों सहित छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की  योजनाओं से अवगत हुए।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, बिजली बिल हाफ योजना, जन-जन तक पहुंचती स्वास्थ्य योजनाएं, मुख्यमंत्री  सुपोषण अभियान, आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में सोमारसाय मरकाम, महेंद्र, विजय पैकरा, दिलबोधन, बलिन्दर, सुखराम, पटवारी, शंकर, पुष्पराज, महावीर, पारस, कमल, रमेश तथा अन्य लोगों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं की सराहना की।