Advertisement

रायपुर : गृह मंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज : टीका लगवाने सभी पात्र लोगों से की अपील।

रायपुर : गृह मंत्री ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज : टीका लगवाने सभी पात्र लोगों से की अपील

रायपुर, 9 अप्रैल 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपनी धर्मपत्नी कमला साहू के साथ रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं।
मंत्री साहू ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निर्देशों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें। लॉक डाउन में अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य कराये। उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47