Advertisement

आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न।

जगदलपुर : आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

महापौर, संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने हेरीटेज सोसायटी को जीवंत तथा गतिशील रखने हेतु दिए आवश्यक सुझाव

आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक आज कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में कलेक्टर एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के महापौर श्रीमती सफीरा साहू, संभागायुक्त एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के संरक्षक श्याम धावड़े, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उपाध्यक्ष रोहित व्यास सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बादल एकेडमी, कलागुड़ी, थिंक बी और ट्रेवल बस्तर जैसी संस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा बस्तर की कला, संस्कृति, पर्यटन आदि विरासतों को सहेजने और संवारने हेतु गठित इस आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी को जीवंत एवं गतिशील बनाए रखने हेतु महापौर श्रीमती सफीरा साहू, संभागायुक्त श्याम धावड़े सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में हुई सड़क दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया।
बैठक में महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के सफल संचालन हेतु हर संभव सहयोग करने की बात कही। संभागायुक्त एवं संरक्षक श्याम धावड़े ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के दायरे में सम्पूर्ण बस्तर संभाग को शामिल करने तथा इसमें सम्पूर्ण संभाग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने उपस्थित लोगों को आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के कार्यो एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि बस्तर संभाग में निवासरत सभी समाजों के प्रतिनिधियों को इस हेरीटेज सोसायटी का नोडल बनाया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी समाज के साथ-साथ गैर आदिवासी समाज के कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उनके सामाजिक प्रतिनिधियों को भी नोडल बनाया जाएगा। बंसल ने हेरीटेज सोसायटी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले समाज प्रमुखों को प्रोत्सोहन राशि प्रदान करने की जानकारी भी दी।

मेरा वोट मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति पर आधारित जागरूकता अभियान में विभिन्न स्पर्धाओं का किया जाएगा आयोजन।

बैठक में संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन धीरज नशीने ने आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इसके उद्देश्यों को पूरा करने हेतु पांच संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बस्तर ऐकडमी ऑफ डांस, आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल), बस्तर आर्ट गैलरी, बस्तर कलागुड़ी, थिंक बी एवं ट्रेवल बस्तर को शामिल किया गया। इस दौरान 16 फरवरी 2022 को इस सोसायटी अन्तर्गत संचालित संस्थाओं हेतु प्रस्तुत किए गए ऐजेण्डा अनुसार लिए गए निर्णय को सर्व सम्मति से पारित भी किया गया।

16-18 वर्ष के बच्चे 50 सीसी तक बिना गेयर वाली वाहन का लायसेंस लेकर ही वाहन चालन कर सकते है – जिला न्यायाधीश बी.पी.वर्मा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47