Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

जगदलपुर : स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

बस्तर संभाग हेतु विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती में आई तेजी

तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 2113 पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया

बस्तर संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन से चयन प्रक्रिया में तेजी आई है। आज स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2113 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है।

टूरिज्म सर्किट में शामिल स्थलों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि जिलों से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्राप्त जानकारी के अनुसार 935 तृतीय श्रेणी के पद और 1178 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 349 तृतीय वर्ग के पद एवं 179 चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य विभागों के 140 तृतीय श्रेणी के तथा 687 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अप्रैल में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के 268 तृतीय और 312 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 13 मार्च को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से रामबती एनिमिया के दुष्चक्र से हुई मुक्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47