Ambikapur News : नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से नवाजी गयीं अनिता मंदिलवार………..

नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022 से नवाजी गयीं अनिता मंदिलवार………..

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में योगदान के लिए अनिता मंदिलवार सपना को नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। अनिता मंदिलवार सपना की इसके पहले लगभग तीन सौ पचास साझा संग्रह और दस एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं ।

साहित्यिक योगदान के लिए इन्हें पहले भी बहुत बार सम्मानित किया गया है। इसके पहले लगभग छ: सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़ में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। वह सम्मानित करने के लिए संस्थान को ह्रदय से आभार व्यक्त करती है ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

साहित्यिक संस्थानों में कलम की सुगंध छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष, राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ की प्रांताउपाध्यक्ष, व्यंग्यम साहित्यिक समिति की अध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच सरगुजा जिलाध्यक्ष, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी सरगुजा की जिलाध्यक्ष, मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन की छ ग प्रांत उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था शब्दाक्षर की सरगुजा जिलाध्यक्ष, स्वदेश संस्थान की सरगुजा प्रभारी,यूथ वर्ल्ड की राष्ट्रीय इकाई की सदस्य, हिन्दी साहित्य भारती सरगुजा की संयुक्त मंत्री, अखिल भारतीय हिंदी महासभा की सरगुजा जिला उपाध्यक्ष, आगमन साहित्यिक संस्था की प्रदेश सांस्कृतिक सचिव, कलम की अभिव्यक्ति की समीक्षक के पद के साथ सौ से अधिक साहित्यिक संस्थानों में साहित्यिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं।