Advertisement

आरंग में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर : आरंग में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आरंग के डॉ. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 62 वर-वधु सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह के बंधन में बंधे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

62 जोड़ा बंधे शादी के बंधन में
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में प्रगतिशील सतनामी समाज रायपुर से श्रीमती शकुन डहरिया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने विवाहित जोड़ो को नवदाम्पत्य जीवन आरंभ करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह हर्षाेल्लास व सामाजिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जरूरतमंद ग़रीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। उन्होंने इस तरह की उपयोगी एवं गरीबों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती डहरिया ने कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठकर गरीबों के कल्याण के कार्यक्रम में सभी को सहयोगी बनना चहिए। श्रीमती डहरिया ने आरंग में इस कार्यक्रम के आयोजित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति भी आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री चंद्रशेखर चन्द्राकर, श्री केशरी मोहन साहू, श्रीमती अनिता थानसिंग साहू, श्री खिलेश्वर देवांगन श्रीमती हेमलता डूमेंद्र साहू, श्री शारद गुप्ता सहित गौरी बाई देवांगन, सूरज सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नवदंपत्तियों के परिजन और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कोविड-19 संक्रमण में योग आयोग की भूमिका विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57