Advertisement

बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान अध्ययन हेतु राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का कार्य आज से प्रारंभ

रायपुर : बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान अध्ययन हेतु राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का कार्य आज से प्रारंभ

सर्वे का कार्य चलेगा 25 मार्च तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान अध्ययन हेतु राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का कार्य आज से प्रारंभ हुआ। यह कार्य 25 मार्च तक चलेगा। भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए इस सर्वे में प्रदेश के शासकीय एवं निजी स्कूलों को शामिल किया गया है। इस सर्वे कार्य में कक्षा तीसरी के बच्चों को शामिल किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के सफल क्रियान्वयन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रयास से केंद्रीय विद्यालय, डीएवी मॉडल स्कूल, बीएसपी व कॉलरी स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद भी विशेष निर्देश देकर सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं एससीईआरटी के संचालक श्री राजेश राणा सिंह ने अतिरिक्त संचालक डॉ योगेश शिवहरे के साथ रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के केंद्रीय विद्यालय राखी और शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव झाजं का दौरा किया। उक्त स्कूलों में 59 बच्चों में से 36 बच्चे उपस्थित थे, जिसमें 6 बच्चों का चयन हुआ 4 अनुपस्थित थे। केंद्रीय विद्यालय राखी में फील्ड इन्वेस्टिगेटर निशा शुक्ला और यशराज व झाजं में प्राची निषाद और सुनीता साहू उपस्थित थे। यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 144 इंग्लिश मीडियम और 197 हिंदी मीडियम के 341 केंद्र बनाएं गए हैं। एससीईआरटी व डाइट के संकाय सदस्यों द्वारा भी प्रदेश के विभिन्न जिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण कार्यक्रम में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरे देश में 23 से 25 मार्च तक किया जा रहा है। डाइट संकाय सदस्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। फील्ड इन्वेस्टिगेटर द्वारा 27 जिले में यह कार्य प्रातः 10 से कराया जा रहा है धमतरी जिले में यह कार्य 4 से 6 अप्रैल तक कराया जाएगा।

राज्य में 8,12,960 हेक्टेयर में हो चुकी है दलहन फसलों की बुआई

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47