Advertisement

Ambikapur News : ग्रामवासियों ने भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण प्रभारी को समस्याओं से अवगत कराया………

ग्रामवासियों ने भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण प्रभारी को समस्याओं से अवगत कराया………

देवेश बेहेरा/संवददाता/प्रदेश खबर// अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत रनपुरकला के बस्ती घोघीफोर और कोल्डीहा के ग्रामवासियों के द्वारा भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण प्रभारी सोनू तिग्गा, सह प्रभारी प्रभा सिंह यादव, अम्बिकापुर मण्डल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा को ग्राम में कई वर्षों से लंबित समस्याओं से अवगत कराया गया।

जिसमें मुख्य मांग सड़क निर्माण, पानी, आवास योजना, वृद्धा पेंशन आदि समस्याओं से ग्रामवासीओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को ग्रामवासियों द्वारा कई बार शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। लेकिन आज दिनांक तक समस्याओं को दूर कराने हेतु कोई पहल नहीं किया गया है, जिस पर ग्रामवासी काफी आक्रोशित हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपनी समस्याओं को बताने हेतु सभी महिलाएं अपनी परिवार के साथ रोड पर आकर भाजपा महिला मोर्चा अम्बिकापुर ग्रामीण प्रभारी को समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर भाजपा महिला मोर्चा जिला सरगुजा के महामंत्री एवं ग्रामीण प्रभारी सोनू तिग्गा ने कई वर्षाें से ग्राम के लंबित समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का प्रस्ताव रखे जाने एवं समस्या दूर नहीं की जाती है तो ग्रामवासियों के साथ महिला मोर्चा ग्रामीण प्रभारी द्वारा उग्र आंदोलन करने की बात कही गई। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47