Advertisement

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आजीवन कारावास का अभिप्राय आरोपी के शेष प्राकृतिक जीवनकाल यानी अंतिम सांस तक कारावास से है। आरोपी को 5 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।

विशेष लोक अभियोजक अर्चना मिश्रा के मुताबिक, 11 दिसंबर 2021 की शाम नाबालिग अपनी सहेली के साथ गांव में शादी घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अकिल साय कोरवा (20) निवासी सरहापानी, सीतापुर, जिला सरगुजा ने उसे रास्ते से जबरन खींच लिया और जंगल ले गया। वहां उसके साथ रेप किया।

सहेली ने परिजनों को दी सूचना

घटना के बाद नाबालिग की सहेली उसके घर पहुंची और उसके पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन नाबालिग की तलाश में जंगल पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिली। कुछ देर बाद नाबालिग खुद घर पहुंची और पिता को घटना की जानकारी दी। उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 भारतीय दंड संहिता और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में चालान पेश किया गया।

कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

विशेष न्यायालय के न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी साक्षियों के बयान दर्ज किए। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी अकिल साय कोरवा को सभी धाराओं में दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास यानी शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई गई।

7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा

कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से 7 लाख रुपए दिलाए जाने की अनुशंसा की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47