Advertisement

Ambikapur News : सुरेन्द्र साहू को मिला निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड………….

सुरेन्द्र साहू को मिला निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 24 मार्च 2022 को भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली के 74 वार्षिक कौन्शिल मिटिंग होटल आर्या पैलेस अशोक नगर जनपथ भुनेश्वर उड़ीसा में मुख्य अतिथि पद्मश्री तुलसी मुंडा, कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष एन सी हेम्ब्रम विशिष्ट अतिथि मनोज पात्र सीए भुनेश्वर,डा कनु चरण महाले रिटायर्ड डीजीपी तमिलनाडु एंव महामंत्री अजय कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष इला बहन देसाई सचिव आर के मालवीय के उपस्थिती में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार, महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड में 11 हजार रुपए का चेक ,साल, सर्टिफिकेट और सिल्ड देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 25 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा वर्तमान में जिला कोरिया और मुंगेली में वृद्धाश्रम का संचालन, अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन, अम्बिकापुर में बल्ड बैंक का संचालन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान , मिलाई में रक्त मित्र सम्मान, बुजुर्गो की चौपाल संस्था रायपुर द्वारा श्रवण कुमार सम्मान, वक्ता मंच रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड, नर्मदा मिशन जबलपुर द्वारा समर्थ अंलकरण पुरूस्कार एंव दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड भारत का प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो समाज सेवा में कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ नई दिल्ली कि स्थापना टक्कर बापा ने 1949 किया था। जो पुरे भारतवर्ष में आदिवासीओ के लिए कार्य करती है भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के प्रथम अध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद, यु एन डेबर, तत्कालीन प्रधानमंत्री मुरार देसाई, डा पुलरेनु गुहा, जे एच चिंचालकर बनवारी लाल गोंड अध्यक्ष रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को निम्मु चिन्ना लक्ष्मी नंदा अवार्ड मिलने पर अनेक लोगो ने बधाई दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47