एक मार्च को बीच बाजार में जम कर हुई मारपीट के मामले मे दूसरे गुट के सदस्यों पर भी मामला दर्ज

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़-मारपीट के मामले में 24 दिनों के बाद विश्रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत एक मार्च को शिवरात्रि के दिन सत्पता स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर भंडारा स्थल से गुजरने मात्र से उपजे विवाद को लेकर मुख्य बाजार हनुमान मंदिर के सामने दो गुटों के बीच जमकर चली लाठी डंडा स्टिक के मामले में आज विश्रामपुर पुलिस ने दूसरे गुट के विनय यादव ,राजेश जैन ,नरेश विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथी रामाशंकर सिंह की शिकायत पर धारा 294 ,506 ,323 ,34 मामला कायम किया है। इससे पूर्व मारपीट के दिन ही राजेश जैन की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी रामाशंकर सिंह, अनूप सिंह, विकास सिंह, एजाज अहमद मुन्ना तथा अन्य के खिलाफ धारा 294 ,506 ,323, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।















