Advertisement

प्रेमी का साथ छोड़ने का पहले दबाव बनाया नही मानी तो बलात्कार व गला घोट कर छात्रा की कर दी हत्या……

प्रेमी का साथ छोड़ने का पहले दबाव बनाया नही मानी तो बलात्कार व गला घोट कर छात्रा की कर दी हत्या……

गोपाल सिंह विद्रोही/जरही/ प्रदेश खबर// पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही के ऊर्जा नगरी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई ।जिसमें बारहवीं पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोसी गैर हिन्दू युवक ने बलात्कार कर गला घोट कर हत्या कर दी । जरहीऊर्जा नगरी के क्वार्टर नंबर 33 में निवास करने वाले बलराम दास की पुत्री इंप्रेसी दास 12वीं कक्षा की छात्रा थी एवं उसके माता-पिता घर से बाहर बिलासपुर इलाज करवाने के लिए गए हुए थे। घटना दिवस को स्कूल की प्रायोगिक परीक्षा देकर इम्प्रेसी दास अपने घर लौटी थी एवं उसका भाई घर से बाहर खेलने को गया था वापस लौटने पर घर का दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुलने के कारण आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ इसके बाद पड़ोसियों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गयाl

जहां देखा गया कि इम्प्रेसी दास का शव पंखे से लटक रहा है जिसके बाद तत्काल पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना भटगांव थाने को दी गई प्रथम दृष्टया ही हत्या का मामला प्रतीत होने पर भटगांव पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी एवं परिजनों द्वारा साबिर अली उर्फ बाबा खान पिता इत्तेखार खान उम्र 23 वर्ष पर शक जताने के बाद पुलिस द्वारा बाबा खान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की की गई जिसके बाद उसने आरोप को कबूल करते हुए बताया की दिवस के दिन बाबा खान पीछे के दरवाजे से घर में घुसकरइम्प्रेसी दास से मयंक पांडे नामक लड़के से संबंध खत्म करने को कहा इस दौरान मृतिका एवं बाबा खान के बीच छीना झपटी होने लगी और इम्प्रेसी का कपड़ा बदन से हट गया और बाबा खान की नीयत खराब हो गई जिसके बाद जबरदस्ती इम्प्रेसी के साथ बलात्कार किया जिसके बाद इम्प्रेसी ने कहा कि वह अपने परिवार वालों और पड़ोसियों को सारी बातें बताएगी जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के डर से बाबा खान ने युवती की गला घोट कर हत्या कर दी एवं शव को दुपट्टे से पंखे पर लटका दियाl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपी द्वारा हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया एवं मृतिका के हाथों में मयंक पांडे का नाम लिखा गया कि मेरी मौत का कारण मयंक पांडे है यह लिखकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास आरोपी द्वारा किया गया जिसके बाद नाम लिखे हुए मयंक पांडे को भी पुलिस हिरासत में लिया गया घटना की छानबीन करते हुए पाया गया कि पड़ोसी बाबा खान का मृतिका के घर आना-जाना था घटना दिवस के दिन बाबा खान पीछे के दरवाजे से मृतिका के घर प्रवेश किया था एवं मयंक पांडे से संबंध खत्म करने को मृतिका से कहा गया इसके बाद जबरन मृतिका के साथ बाबा खान ने बलात्कार किया और साक्ष्य छुपाने की नियत से बाबा खान ने इम्प्रेसी का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी हत्या करने के पश्चात उसने उसी के दुपट्टे से शव को पंखे से लटका दिया मामले की छानबीन कर पुलिस प्रशासन ने बाबा खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।हत्या की गुत्थी सुलझाने के दौरान भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश सिंह,सहायक उपनिरीक्षक सुमन पांडेय,वीरेंद्र यादव प्रधान आरक्षक राजेश यादव आरक्षक रजनीश पटेल, ताराचंद यादव ,नौशाद खान संतोष जयसवाल सक्रिय रहे।

मृतिका को इंसाफ दिलाने निकाला गया कैंडल मार्च

जहां 2 दिनों से पूरे क्षेत्र में भय एवं आक्रोश का माहौल है वही पूरी जरही की जनता आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहा है जिसके लिए शाम 4:30 बजे जरही चौक में जरही के निवासियों द्वारा मृतिका को श्रद्धांजलि देने एवं आरोपी को कड़ी सजा देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि घटना में और भी लोग हो सकते हैं कैंडल मार्च के दौरान लोगों का गुस्सा फुटकर सामने आया है जहां महिलाओं एवं युवतियों ने अपने आप को असुरक्षित बतलाया है इस दौरान पुलिस प्रशासन हाय हाय एवं हत्यारे को फांसी दो जैसे नारे जरी चौक पर गूंजते रहे थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47