Advertisement

शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 7 अप्रैल को

रायगढ़ : शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 7 अप्रैल को

जिला रायगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय योजनान्तर्गत आगामी सत्र से प्रारंभ होने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर प्रतिनियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 7 अप्रैल 2022 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ में प्रात:10.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार आयोजित की जाएगी। प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक जिले में कार्यरत शासकीय शिक्षक/कर्मचारी सीधे साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते है। सभी शिक्षक/कर्मचारी द्वारा साक्षात्कार में आवेदन के साथ सहमति पत्र, वरिष्ठता सूची जिसमें प्रथम पृष्ठ व पृष्ठ जिसमें कर्मचारी का नाम हो व अंतिम पृष्ठ अथवा संविलियिन हुए कर्मचारी का संविलियन आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिन्दी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय के कुल 34 पदों के लिए प्रतिनियुक्ति की जानी है, इनमें व्याख्यात हिन्दी के 2, व्याख्याता अंग्रेजी के 2, व्याख्याता संस्कृत के 1, व्याख्याता गणित के 2, व्याख्याता भौतिकी एवं रसायन के लिए 1-1, व्याख्याता जीवविज्ञान एवं वाणिज्य के 2-2, व्याख्याता राजनीति/भूगोल, इतिहास/अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान के लिए 1-1, प्रधान पाठक मा.शा.-1, शिक्षक-4, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल में 1-1, प्रयोगशाला सहा.में 3, सहायक ग्रेड-2 एवं 3 में 1-1 तथा भृत्य के लिए 4 पद रिक्त है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57