Advertisement

Ambikapur News : कृषि उत्पादन आयुक्त 8 अप्रैल को लेंगे संभागीय समीक्षा बैठक………….

कृषि उत्पादन आयुक्त 8 अप्रैल को लेंगे संभागीय समीक्षा बैठक………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2021-22 के प्रगति तथा खरीफ वर्ष 2022 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की संभागीय समीक्षा बैठक 8 अप्रैल 2022 को प्रातः 10 बजे मंथन सभागार बिलासपुर में आयोजित की गई है। संयुक्त संचालक कृषि द्वारा उक्त बैठक की जानकारी देते हुए संयुक्त संचालक छ.ग. राज्य विपणन मंडी बोर्ड, अधीक्षण यंत्री, श्याम बरनई, परियोजना मंडल व छ.ग. राज्य विद्युत मंडल, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, मॉ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता के प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता, सरगुजा संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य पालन, संभागीय बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, सहायक यंत्री कृषि, संभाग के सभी जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यक्रम समन्वयक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक अम्बिकापुर व रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संभाग के सभी जिलों के सभी विपणन अधिकारी, उप पंजीयक सहकारी समितियां, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम सरगुजा, कोरिया व जशपुर के जिला प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरगुजा, कोरिया व जशपुर, प्रबंधक नाबार्ड, प्रबंधक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया व जशपुर के प्रबंधकों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47