Advertisement

जशपुरनगर : प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को आयोजित होगा

जशपुरनगर : प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को आयोजित होगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एकजीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं। परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) को एक जन आंदोलन बताते हुए, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के कोविड-19 महामारी से उबरने और परीक्षाओं के ऑफलाइन मोड में जाने के मद्देनजर इस वर्ष के पीपीसी के महत्व पर जोर दिया। 21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में पीपीसी जैसी पहलों के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि पीपीसी एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के चुनिंदा छात्र राज्य के राज्यपालों की मौजूदगी में कार्यक्रम देखने के लिए राजभवनों को भी जाकर देखेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देशभर की राज्य सरकारें भी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी। श्री प्रधान ने कहा कि पीपीसी को न केवल पूरे भारत में, बल्कि अन्य देशों में भी भारतीय प्रवासियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने और छात्रों के लिए तनावमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से समर्थन का भी आह्वान किया।
प्रधान ने इस बात पर प्रकाश डाला कि परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने को लेकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बड़े आंदोलन- एग्जाम वॉरियर्स का हिस्सा है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के प्रयासों से प्रेरित है, जहां प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यंितव का उत्सव मनाया जाता है, प्रोत्साहित किया जाता है और खुद को पूरी तरह अभिव्यक्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से टाउन-हॉल इंटर एक्टिवफॉर्मेट में होगा। उन्होंने कहा कि इसमें भारत और विदेशों के करोड़ो ंछात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग लेंगे।
श्री प्रधान ने यह भी बताया कि जिन छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिलेगा। उन्हें विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर शॉर्ट-लिस्ट किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर, 2021 से 3 फरवरी, 2022 तक माय गॉव प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया था। उन्होंने रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष 15.7 लाख से अधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण पर संतोष व्यक्त किया। माय गॉव पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र और प्रधानमंत्री द्वारा लिखित एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक सहित एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट प्रदान की जाएगी।
यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। पीपीसी के पहले तीन संस्करण नई दिल्ली में टाउन-हॉल इंटर एक्टिव प्रारूप में आयोजित किए गए थे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण परीक्षा पे चर्चा 1.0ष् 16 फरवरी, 2018 को आयोजित किया गया था। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ उक्त विचार-विमर्श कार्यक्रम का दूसरा संस्करण परीक्षा पे चर्चा 2.0ष् 29 जनवरी, 2019 को और तीसरा संस्करण 20 जनवरी, 2020 को आयोजित किया गया था। कोविड 19 महामारी के कारण, चौथा संस्करण 7 अप्रैल, 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47