Ambikapur News : अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस……..

अनुपस्थित 7 कर्मचारियां को कारण बताओ नोटिस……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव ने बुधवार को प्रातः 10ः15 बजे तहसील कार्यालय अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं  संगीता खलखो, चैनमैन सिकंदर राम, भृत्य भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल है। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।