Advertisement

रायपुर : राम का नाम अपने आप मे जीवन का सार है : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर : राम का नाम अपने आप मे जीवन का सार है : डॉ. शिवकुमार डहरिया

नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज नगर पंचायत मंदिर हसौद में बाल समाज रामायण मंडली एवं ग्रामवासियों की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित त्रि-दिवसीय रामायण सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत मंदिरहसौद ने की। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने 7 लाख रूपए की लागत से निर्मित रंगमंच-भवन का लोकार्पण किया साथ ही मानस सम्मेलन के आयोजक बाल समाज रामायण मंडली को वाद्ययंत्र के लिए 50 हजार रूपए देने की घोषणा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने उद्वबोधन मे कहा की प्रभु राम मानव जीवन की महानता का परिचायक है। हमे जीवन को मूल्यवान बनाने के लिए रामजी के आदर्शों पर चलकर उन्हें आत्मसात करना होगा। डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि रामायण व राम यह दो ऐसे रत्न है, जिससे हमारी संस्कृति और परम्परा महान बनती है। राम का नाम अपने आप मे जीवन का सार है। इसे पढ़कर व सुनकर ही हम अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। हम सभी को जीवन को सार्थक बनाने के लिए मर्यादा पुषोत्तम राम के सिद्धांतों का अनुसरण करना होगा। विदित हो कि 28 मार्च से जारी मानस गान सम्मेलन में 18 पंजीकृत मानस मंडलियों ने भाग लिया। सभी मानस मंडलियांे को आयोजको द्वारा 8-8 हजार रूपए प्रदान किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47