Advertisement

Ambikapur News : भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शोलु सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन तथा ज्ञापन सौंपकर मांग की गई………

भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शोलु सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन तथा ज्ञापन सौंपकर मांग की गई………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता युवा मोर्चा अम्बिकापुर द्वारा नगर अध्यक्ष शोलु सिंह के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया कि सरगुजा संभाग विशेषकर अम्बिकापुर शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की घटनाओं की ओर आपका ध्यानाकर्षण अपेक्षित है, विगत 2-3 सप्ताह से शहर में बेखौफ  होकर लगभग रोज हो रही चोरी की घटनाओं से कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद शोचनीय हो गई है । राज्यसभा सांसद बंगले में चोरी , घड़ी चौक , थाना चौक जैसे अतिसुरक्षित समझे जाने वाले व्यवसाई एवं रिहाईसी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और कई दिनों बाद भी अपराधी का न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षमता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं। अम्बिकापुर शहर अपराध, चोरी , गैंगवार और लूटपाट की घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है । जैसे – जैसे शहर का विकास हो रहा है उससे भी तीव्र गति से अपराधियों की शरणस्थली बन गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पहले किसी भी मुहल्ले से कभी भी बाइक चोरी होती थी, अब अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में आये दिन चोरियां हो रही हैं । इतनी घटनाओं के बाद भी आज तक कोई अपराधी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस प्रशासन के राज की जगह जंगल राज चल रहा है । अपराधियों का हौसला बढ़ा है और जनता में निराशा असुरक्षा का अभिसंचार हुआ है। कानून के शासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अतएव इन परिस्थितियों में भाजयुमो आपसे सख्त कार्यवाही करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करता है, एवं सूरजपुर के ज़रही में नाबालिक लड़की के साथ घटित अमानवीय कृत्य में आरोपी बाबा खान के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और इस गम्भीरतम मामले में जल्द सजा दिलाकर समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया जाए । ताकि जनतों का विश्वास कायम हो सके।

इस प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विकास पांडे, भाजपा नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह तोमर, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, भाजयुमो के जिला महामंत्री एवं अंबिकापुर शहर के प्रभारी संजीव वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह, जिला उपाध्यक्ष शानू कश्यप, रोचक गुप्ता, जिला मंत्री वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, विवेक सिंह, अमोक कश्यप, चंदन शुक्ला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अंकित तिर्की, पिछड़ा मोर्चा के रोहित कुशवाहा,  नगर महामंत्री दीपक यादव, रवि सोनी, नगर उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, राहुल मंडल, अंशु जायसवाल, अभिषेक तिवारी, नगर मंत्री अभिजीत पांडे, रजनी सिंह ,दीपू पांडे, हनी दुबे, अरविंद सिंह प्रिंस सिंह हिमांशु दुबे हनी दुबे विक्की यादव हिमांशु सिंह सिंगर विशाल यादव अभिषेक सिंह लकी सिंह चंदन गुप्ता मनीष गोयन सौरभ गोयन अमनदीप सिंह योगेश यादव शिबू सिंह बादल पंडित मिथिलेश चेरवा  एवं अन्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05