Advertisement

नप जरही अध्यक्ष बीजू दासन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में मामला दर्ज कराया

नप जरही अध्यक्ष बीजू दासन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में मामला दर्ज कराय

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर- भटगांव .जरही में हुई स्कूली छात्रा की हत्या और बलात्कार के मामले में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा.जगह जगह आंदोलन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है.राजीनतिक और सामाजिक आरोप-प्रत्यारोप का बाजार गर्म है. राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से एक दूसरे को पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेसी पार्टी के प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुमार सिंहदेव एवम नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के द्वारा सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के विरुद्ध भटगांव थाने में शिकायत दर्ज करा कराया. पुलिस से मांग किया है भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल के कार्यवाही हो.नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के अध्यक्ष कुमार सिंहदेव ने लिखित शिकायत देकर के भटगांव थाने में आरोप लगाया है कि बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा मीडिया में यह आरोप लगाया गया है की कांग्रेस पार्टी और नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन के द्वारा स्कूली छात्रा के बलात्कारी व हत्यारे को बचाया जा रहा है,इस तरह के आरोप लगा कर बदनाम किया जा रहा है.जबकि ऐसा कुछ नहीं है. नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन ने कहा कि पुलिस के द्वारा तत्तपरता से कार्यवाही करके के हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया गया है.भाजपा नेताओं के द्वारा अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं,जिससे मेरी मानहानि हो रही है,मेरे सम्मान को क्षति हो रही है.मैं पुलिस से मांग करता हूं कि बाबूलाल अग्रवाल के विरूद्ध मामला दर्ज करके कार्यवाही करें. मंत्री प्रतिनिधि व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर अध्यक्ष कुमार सिंहदेव ने कहा कि भाजपा हमेशा से लाखों की राजनीति करती आ रही है,इनका पुराना रिकॉर्ड है.जरही स्कूली छात्रा के हत्याकांड की हम घोर निंदा करते हैं और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी करते हैं.कुमार सिंहदेव ने आगे कहा कि पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और हम उम्मीद करते हैं कि उसे जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलेगी. भूपेश सरकार के विकास कार्यों से क्षुब्ध होकर के भाजपा के द्वारा कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. हम पुलिस से मांग करते हैं कि उनके अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करें. उनके साथ शक्कर कारखाना उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज गुप्ता,उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा,निशा बीजू एल्डरमैन अफरोज खान,रामप्रवेश यादव, कमला यादव,जरही नप उपाध्यक्ष प्रेम राजवाड़े सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने कहा है कि हम मामले की जांच करने के उपरांत वैधानिक कार्रवाई करेंगे.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47