Advertisement

51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आगाज

51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आगाज

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर- विश्रामपुर – 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने दल बल के साथ पहुंचे तो वही सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व वयोवृद्ध विधायक खेलसाय सिंह भी समिलित हो कर अपनी सहभागिता दर्शायी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार स्थानीय गौरी शंकर मंदिर स्थित गायत्री शक्तिपीठ के विशाल परिसर में लंबे अरसे के बाद 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का संगीतमय कथा का आयोजन किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम का मूर्त रूप देने के लिए नगर के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गोयल सहित नगरपंचायत अध्यक्ष आशीष यादव,राम पटेल ,जानकी वर्मा, सरोज सिंह ,विमल रजक, बिंदु गुप्ता ,साहेब पाठक, श्रीकांत मिश्रा ,सुरेश सिंह, जगदीश राम ,सुमंत, धर्मपाल साहू, मनोज सिंह, जयप्रकाश यादव ,किरण पटेल, श्यामा पांडे, गिरधर तिवारी, गौरी शंकर तिवारी, राजमणि पटेल, शेषनारायण क्षत्रि आदि यज्ञ कार्यकर्ता युद्ध युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं । आज 31 मार्च को 12 बजे से 3बजे तक कलश यात्रा, शाम 4 बजे से 7 बजे तक प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का संगीत में शुभारंभ हुआ ।आगामी 1 मार्च दिन शुक्रवार प्रातः 6 बजे से सामूहिक ध्यान प्रज्ञा योग ,प्रातः 8 बजे से अपरानः 12 बजे तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ दोपहर 1 से 3 तक महाप्रसाद वितरण। शाम 4 बजे से शाम 1 बजे तक प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का आयोजन है । 2 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग प्रातः 8 बजे से अपरानाः 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न वैदिक संस्कार दोपहर 2: 30 बजे से 2 बजे तक महाप्रसाद। शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा ।3 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग ।प्रातः 8 बजे से अपराना 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न वैदिक संस्कार। दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक महाप्रसाद 2:30 से 4 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह ।शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप महायज्ञ। 4 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से सामूहिक जप ध्यान प्राप्त प्रातः 8:00 बजे से अपराना 12:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न वैदिक संस्कार , पूर्णाहुति एवं हरिद्वार से पधारे टोली सदस्यों की विदाई का आयोजन रखा गया है। इस महायज्ञ का मूर्त रूप देने के लिए पूरे शहर में विद्युत खंभों पर लाउडस्पीकर एवं भगवा ध्वज लगाया गया है। इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान की व्यवस्था देखने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत श्याम लाल जयसवाल प्रवीण गुप्ता अंशुल गोयल सहित धर्म प्रेमी लगे हुए हैं। कल अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे कलश कलश शोभायात्रा निकलेगी जो रिहंद नदी से जल भर कर साईं मंदिर, शनि मंदिर , दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गौरव गौरी शंकर मंदिर होते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचेगी ।समिति के शेष नारायण क्षत्रि ने धर्म प्रेमियों को अधिक से अधिक उपस्थित होकर महायज्ञ में सम्मिलित हो पुण्य कमाने की अपील की है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47