Advertisement

रायपुर : अब नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा

रायपुर : अब नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा

हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में जनसामान्य को घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 60 मोबाईल मेडिकल यूनिट का हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया है।

घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध
शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनकी चौखट पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना 01नवम्बर 2020 को शुरु की गई थी। इसके पहले चरण में सभी 14 नगर निगमों में 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) एंबुलेंसों के जरिए डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। नागरिकों को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैंप के माध्यम से मुफ्त परामर्श,उपचार,दवाईयां एवं टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को घर की चौखट पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए दाई दीदी क्लीनिक भी प्रारंभ किए गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

60 नयी मोबाईल मेडिकल यूनिटों
योजना की सफलता को देखते हुए अब इसे प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में लागू किया जा रहा है। योजना के अगले चरण में 60 नयी मोबाईल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी लोगों की चौखट तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनसामान्य को घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो इस उद्देश्य से सभी नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में योजना का विस्तार किया है।

60 नयी मोबाईल मेडिकल यूनिटों
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राज्य सभा सांसद पी. एल. पुनिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, अनेक संसदीय सचिव और विधायक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57