Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री एक अप्रैल को देंगे सक्ती को 226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री एक अप्रैल को देंगे सक्ती को 226 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सक्ती में जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 10.79 करोड़ की लागत से निर्मित 4 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 2.53 करोड़ रुपए की लागत से मरकामगोढी से खुशउडेरा अमलीडीह पहुंच मार्ग, 2.22 करोड़ रूपए की लगात से ग्राम बघौदा से सुखरीकला तक मार्ग, 2.50 करोड रुपए की लागत से ग्राम कड़ारी से गत्वा मार्ग और 3.54 लाख रूपए की लागत से संजयग्राम से बस्ती बाराद्वार मार्ग शामिल है। इसके अलावा 20 लाख रूपए की लागत से शासकीय चिकित्सालय भवन सक्ती में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड निर्माण, ग्राम गड़गोड़ी में 30 लाख रूपए की लागत से 2 यूनिट वर्क शेड स्ट्रांग रूम, 2 करोड़ 5 लाख 70 हजार रूपए की लागत से दारंग एनीकट का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बम्हनीडीह के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बाराद्वार में 7 लाख रूपए की लागत से कला एवं संस्कृति कक्ष निर्माण, 7.6 लाख रूपए की लागत से प्रयोगशाला कक्ष निर्माण, 9 लाख रूपए की लागत से पुस्तकालय कक्ष निर्माण और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीडीएम सारागांव में 7 लाख रूपए की लागत से कम्प्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें जल आवर्धन योजना लागत 101 करोड़, 52 लाख रुपए, जल जीवन मिशन अंतर्गत 96 करोड़ 74 लाख रूपए के लागत से ग्रामीण जल प्रदाय योजना इसी प्रकार 11 करोड़ रूपए की लागत से मल्दी सुवाडेरा (व्हाया नंदौरकला) अचानकपुर मार्ग, ग्राम बुकुरामुंडा बस्ती से धनपुर जर्वे मार्ग तक, बैलाचूहा से जगदल्ली, सीसी सड़क ग्राम धनपुर से ग्राम गुढ़वा तक ग्राम टेमर में सीसी सड़क सह नाली निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इन सभी स्थापनों के लिए 78-78 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही नगर पालिका सक्ती में 20 लाख रूपए की लागत से चंद्रा (चन्द्रानाहू) सामाजिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57