Advertisement

छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है – महापौर एजाज ढेबर

छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है – महापौर एजाज ढेबर

महापौर ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय और विकास निधि बढ़ोत्तरी पर मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रेदश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मानदेय राशि और क्षेत्रीय विकास निधि ने बढ़ोत्तरी पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। महापौर ने बघेल की स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाने की मूहिम का पुरजोर समर्थन किया है। एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री बघेल को प्रदेश के सभी नगरीय निकाय प्रतिनिधियों की ओर से धन्यवाद व्यापित किया है। श्री ढेबर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विकास के लिए ’भूपेश है तो भरोसा है’ आज एक बार फिर चरितार्थ हुआ है।
ढेबर ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के सभी चौदह नगर निगम के महापौरों ने मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर मानदेय बढ़ाने और नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए निधि राशि को भी बढ़ाने की मांग की थी। ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा करके छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों के विकास की सोच को सच कर दिखाया है। महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने स्वच्छता के मामले में पूरे देश में 66 पुरस्कार प्राप्त किए है। पिछले तीन सालों से छत्तीसगढ़ देश में सबसे स्वच्छ राज्य है। उन्होंने कहा बढ़ी हुई मानदेय की राशि से जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और बढ़ी हुई निधि राशि से क्षेत्र में विकास के काम तेजी से पूरे होंगे। महापौर ढेबर ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकायों को सभी क्षेत्रों में अव्वल रखने की कोशिश जारी रहेगी। रायपुर शहर को स्वच्छता के मामले में पहले स्थान पर लाने के लिए पुरजोर प्रयास किया जाएगा। शहर की जनता से किए वादे पूरे होंगे।
आज ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की नगरीय निकायो को सशक्त बनाने के लिए निकाय पदाधिकारियों की वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने के साथ नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए 579 करोड़ रूपये की सौगात दी है। बघेल ने प्रदेश के नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि को बढ़ाकर डेढ़ गुना करने की भी घोषणा की है। निकाय पदाधिकारियों और पार्षदों का मानदेय दोगुना करने का घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57